View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में स्थित एक बेशकीमती इमारत को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर तूल पकड़ चुका है। कपूर अस्पताल के संचालक डॉ. जशनीव कपूर और राजन सिद्धू के बीच जारी इस विवाद ने हाल ही में हिंसक रूप ले लिया, जब संपत्ति पर कब्जा लेने के दौरान दोनों पक्षों में हाथापाई हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब राजन सिद्धू, अमरप्रीत सिद्धू और राजीव ग्रेवाल सहित एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानें क्या है विवाद की जड़
डॉ. जशनीव कपूर ने इस विवाद की परतें खोलते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 2022 में यह संपत्ति राजन सिद्धू से कानूनी रूप से खरीदी थी और इसकी रजिस्ट्री भी खुद राजन सिद्धू ने ही करवाई थी।

डॉ. कपूर का दावा है कि खरीद के बाद से ही बिजली और पानी के बिलों का भुगतान वे स्वयं कर रहे हैं। विवाद तब गहराया जब इमारत बनकर पूरी तरह तैयार हो गई। डॉ. कपूर के अनुसार, अब राजन सिद्धू इस पर अपना दावा जता रहे हैं और ब्याज के पैसों का हवाला देकर उन्हें नाजायज रूप से परेशान कर रहे हैं।

डॉ. जशनीव कपूर ने जारी की वीडियो
डॉ. जशनीव कपूर ने एक वीडियो संदेश के जरिए स्पष्ट किया है कि यह मामला केवल सड़क पर हुई हाथापाई तक सीमित नहीं है, बल्कि कानूनी रूप से भी काफी लंबा खिंच चुका है। उन्होंने बताया कि मोहाली और जालंधर पुलिस द्वारा इस मामले की गहन जांच की जा चुकी है।

इतना ही नहीं, हाईकोर्ट में राजन सिद्धू की बहनों और पत्नी द्वारा लिखित रूप में यह स्वीकार किया गया था कि उक्त प्रॉपर्टी डॉ. जशनीव कपूर की है। डॉ. कपूर के मुताबिक, कोर्ट की पहली सुनवाई में ही राजन सिद्धू द्वारा लगाया गया स्टे (रोक) खारिज कर दिया गया था, जिसके बाद उन्होंने संपत्ति पर अपना कब्जा लिया।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका के न्यूयॉर्क घूमने गए पंजाबी परिवार

|

|

|

बठिंडा की शराब फैक्ट्री में लगी भीषण आग पंजाब के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब पुलिस ने खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के

|

|

|

पंजाब के बठिंडा जिले के मसाना स्थित बीसीएल शराब फैक्ट्री

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के मुख्य बस स्टैंड पर दो

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर के सैदपुर गांव में एक पुराने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : देश में टेलीग्राम एप पर बैन को

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क