ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने ग्रीन कार्ड को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अमेरिकी नागरिकता एंव आव्रजन सेवा (USCIS) ने साफ कर दिया है कि अब अगर अमेरिका में स्थाई वीजा पर रह रहे लोगों को स्थाई नागरिक बनने के लिए ग्रीन कार्ड अब अपने देश ही अप्लाई करना होगा।
इस कारण लेकर आया गया कानून
USCIS के प्रवक्ता जैक काहलर ने कहा कि सिर्फ “असाधारण परिस्थितियों” को छोड़कर अब ग्रीन कार्ड के इच्छुक लोगों को अपने देश से ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। उनके मुताबिक यह कदम अमेरिकी इमिग्रेशन कानून के मूल उद्देश्य को फिर से लागू करने के लिए उठाया गया है।
इमिग्रेशन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी बनाना उद्देश्य
काहलर ने कहा कि पिछले कुछ सालों में कई लोग स्टूडेंट, टूरिस्ट या अस्थायी वर्कर वीजा पर अमेरिका आए और बाद में वहीं रहकर ग्रीन कार्ड प्रक्रिया शुरू करने लगे। नई नीति का मकसद इसी प्रवृत्ति पर रोक लगाना और आव्रजन इमिग्रेशन को अधिक पारदर्शी बनाना है।
12 लाख लोगों पर पड़ेगा असर
एक रिपोर्ट के मुताबिक ग्रीन कार्ड के लिए आवेदन कर चुके लगभग 12 लाख कानूनी अप्रवासी इस नए नियम से प्रभावित हो सकते हैं, जिसके चलते उन्हें अपने-अपने देशों को लौटना पड़ सकता है। अकेले साल 2024 में ही, 7,82,000 से अधिक लोगों ने अमेरिका में रहते हुए ‘एडजस्टमेंट ऑफ़ स्टेटस’ (Adjustment of Status) के माध्यम से ग्रीन कार्ड प्राप्त किए थे। अब, वह रास्ता लगभग बंद हो चुका है।