ख़बरिस्तान नेटवर्क : हिमाचल के कुल्लू में जालंधर के टूरिस्टों के साथ दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां उनकी गाड़ी एक 50 फीट नीचे खाई में गिर गई। इस हादसे में 2 की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान 45 साल के परमिंदर और 19 साल की निधि के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे में 3 अन्य लोग भी बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। जिन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.
मणिकर्ण घाटी से लौट रहा था परिवार
जानकारी के मुताबिक परिमंदर परिवार समेत हिमाचल घूमने के लिए गए हुए थे। कुल्लू के मणिकर्ण में अचानक उनकी गाड़ी खाई में गिर गई। हादसा का पता लगते ही आस-पास के लोग मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने घायलों को मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने 2 को मृत घोषित कर दिया। वहीं 3 का ईलाज चल रहा है, जिसमें एक 8 साल की बच्ची भी शामिल है।
खुद की गाड़ी में गया था पूरा परिवार
पड़ोसियों के मुताबिक वे लोग कल रात तकरीबन 11:30 बजे, जब तूफान थोड़ा थमा, तो बारिश के बीच ही वहां से निकले थे। घर के चार ही लोग गए थे। परमिंदर दीवान, उनकी मिसेज, उनकी बेटी और बेटा। गाड़ी वे खुद चलाकर गए थे, उनकी अपनी निजी गाड़ी थी, कोई टैक्सी नहीं थी।