No trending topics found.

View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

No trending categories found.

No trending topics found.

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में हुए ब्लास्ट और ग्रेनेड हमलों को लेकर जालंधर पुलिस ने एक बड़े सप्लायर को गिरफ्तार करने का दावा किया है। हालांकि पुलिस की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी का कोई फोटो या वीडियो जारी नहीं किया गया है। यह कार्रवाई ऐसे समय में सामने आई है जब मुख्यमंत्री भगवंत मान का जालंधर दौरा चल रहा है। इससे पहले जालंधर स्थित BSF पंजाब हेडक्वार्टर के बाहर धमाके की घटना ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी थी।

नवांशहर के बंगा का रहने वाला है आरोपी
पुलिस के अनुसार मामले की जांच के दौरान जमशेर इलाके से अहम सुराग मिले, जिसके बाद नवांशहर के बंगा निवासी दविंदर को गिरफ्तार किया गया।जांच एजेंसियों का दावा है कि आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के संपर्क में था और ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से भेजे गए ग्रेनेड रिसीव कर उन्हें आगे सप्लाई करता था।

बीजेपी दफ्तर हमले से भी जुड़ सकता है कनेक्शन
सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियों को शक है कि चंडीगढ़ स्थित पंजाब बीजेपी दफ्तर पर हुए हमले में इस्तेमाल किया गया ग्रेनेड भी इसी नेटवर्क के जरिए पहुंचाया गया था। हालांकि पुलिस ने अभी तक आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया है कि उसे विस्फोटक सामग्री और ग्रेनेड ड्रोन के जरिए सप्लाई किए गए थे। हालांकि वह बार-बार यही दावा कर रहा है कि उसे केवल डिलीवरी दी जाती थी और टारगेट के बारे में कोई जानकारी नहीं दी जाती थी।

जांच एजेंसियां कर रहीं गहन पूछताछ
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां आरोपी से लगातार पूछताछ कर रही हैं और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि अब तक कितने ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री पंजाब में सप्लाई की जा चुकी है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में वीरवार सुबह स्कूलों को धमकी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली के खरड़ स्थित वेस्टर्न टावर्स सोसाइटी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में APJ स्कूल को वीरवार को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : गाजियाबाद में अपराध का एक सनसनीखेज मामला

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी से

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में BSF हेडक्वार्टर के ठीक सामने

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क