ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में चाबी बनाने वाली फैक्ट्री से जहरीली गैस लीक हो गई है। जिस 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोग बेहोश हो गए हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में रोजाना की तरह काम चल रहा था कि अचानक वहां से गैस लीक होनी शुरू हो गई। देखते ही देखते जहरीली गैस पूरी फैक्ट्री के भीतर फैल गई। गैस इतनी खतरनाक थी कि वहां मौजूद मजदूरों को संभलने या बाहर भागने तक का मौका नहीं मिला। दम घुटने और आंखों में तेज जलन के कारण लोग वहीं जमीन पर गिरने लगे।