जालंधर में जनगणना कार्य में लापरवाही बरतने वाले 82 सरकारी स्कूल अध्यापकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं। जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग को इन अध्यापकों का वेतन रोकने और बिना अनुमति स्कूलों में उनकी हाजिरी दर्ज न करने के निर्देश दिए हैं।
कारण बताओ नोटिस जारी
प्रशासन की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस में कहा गया है कि संबंधित अध्यापक जनगणना प्रशिक्षण में शामिल होने, सर्वेक्षण किट, पहचान पत्र और नियुक्ति पत्र लेने के बावजूद निर्धारित घर सूचीकरण सर्वेक्षण पूरा नहीं कर सके।
दोषी पाए जाने पर तीन साल तक की कैद
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जनगणना कार्य में असफल रहने वालों के खिलाफ जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इस कानून के तहत दोषी पाए जाने पर तीन साल तक की कैद और 1,000 रुपये तक जुर्माना हो सकता है।प्रशासन का कहना है कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।