ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में बैसाखी मनाकर श्री आनंदपुर साहिब से लौट रही संगत की बस फतेहगढ़ साहिब में पलट गई। इस हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है जबकि 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में बच्चे व महिलाएं भी शामिल हैं, जिन्हें ईलाज के लिए नज़दीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
बेकाबू होकर बस खंभे से टकराकर पलटी
जानकारी के मुताबिक हादसा देर रात फतेहगढ़ साहिब के हिम्मतपुरा गांव के पास हुआ। बस में 40 श्रद्धालु बैसाखी मनाकर वापिस लौट रहे थे और अचानक बस बेकाबू हो गई और बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे के बाद ग्रामीण लोग तुरंत रेस्क्यू करने के लिए पहुंचे। उन्होंने पुलिस की मदद से 12 घायलों को मोरिंडा और 9 को फतेहगढ़ साहिब ले गए। जबकि गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया है।
हादसे में इन श्रद्धालुओं की हुई मौत
हादसे में गांव मैण माजरी के रहने वाले जगविंदर सिंह, गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी इकबाल सिंह, लखबीर सिंह, हरवीर सिंह, परदीप कौर और रणजीत कौर की मौत हो गई। इसके साथ कज्जल माजरा गांव के कुलविंदर सिंह की भी जान चली गई। लखबीर सिंह और हरवीर सिंह सगे भाई थे।