ख़बरिस्तान नेटवर्क : गुरदासपुर में के किला लाल गांव में पूर्व अकाली दल के सरपंच जसवीर सिंह गिल पर जानलेवा हमला हुआ। जिस समय हमला हुआ वह उस समय घर के आंगन में टहल रहे थे। उन्होंने तुरंत घर में घुसकर अपनी जान बचाई। फायरिंग करने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
जवाबी फायरिंग के बाद भागे हमलावर
घटना के बारे में जसवीर सिंह ने बताया कि वह घर के आंगन में टहल रहे थे। इसी दौरान घर के बाहर बाइक सवार हमलावरों ने खड़े होकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। जिसके बाद मैं तुरंत घर में चला गया और अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से जवाबी फायरिंग भी की। जिसके बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए।
पहले भी हो चुका है हमला
उन्होंने आगे बताया कि यह पहला मौका नहीं है कि जब उनके ऊपर हमला किया गया हो। एक साल पहले फॉर्म हाउस पर हमला किया गया है। तब से लगातार धमकियां भी मिल रही हैं। वहीं इस घटना की शिकायत पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने किए शुरू
पुलिस अधिकारी बताया कि जसवीर सिंह के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।