ख़बरिस्तान नेटवर्क : मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के अमृतसर वाले घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि हमलावर बाइक पर आए थे और उन्होंने पॉश इलाके हॉल सिटी में कपिल शर्मा के घर के बाहर 2 राउंड गोलियां चलाई हैं। गोलियां चलाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।
पुलिस ने पूरा इलाका किया सील
वहीं जैसे ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली तो पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर आस-पास के लोगों से पूछताछ कर रही हैं। वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खगाला जा रहा है।
गोली चलने का मामला सामने नहीं आया- पुलिस
मामले पर पुलिस अधिकारी का बयान सामने आया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि कपिल शर्मा के घर के बाहर कोई गोलीबारी नहीं हुई है। पुलिस ने कहा कि कपिल शर्मा के घर के बाहर कोई गोली नहीं चली। उन्होंने कहा कि अब तक की जांच में सामने आया है कि ऐसा कोई मामला नहीं हुआ है।
कनाडा में कैफे पर भी चल चुकी हैं गोलियां
आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है कि जब कपिल शर्मा को निशाना बनाया गया हो। इससे पहले कपिल शर्मा के कनाडा में ‘Kap’s Cafe’ पर भी गोलियां चलाई गई थी। इसे लेकर उन्हें लगातार धमकियां भी मिल चुकी हैं। अब पंजाब में उनके घर को निशाना बनाया गया।