ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने एक बार फिर से भारत को जंग की धमकी दी है। ख्वाजा आसिफ ने कहा कि अगर पाकिस्तान को लगा कि उनकी जल सुरक्षा खतरे में है तो वह भारत के खिलाफ जंग छेड़ सकता है। यह बयान उन्होंने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल की बातचीत के दौरान दिया।
भारत पानी के प्रवाह में दखल दे रहे
ख्वाजा आसिफ ने कहा भारत पाकिस्तान के हिस्से के पानी के प्रवाह में दखल दे रहा है और रणनीतिक हथियार के तौर पर इसका इस्तेमाल कर रहा है। हालांकि उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि पिछले एक साल में इस मामले में क्या नए घटनाक्रम हुए हैं, इसकी उन्हें पूरी जानकारी नहीं है।
पहलगाम हमले से निलंबित है सिंधु जल संधि
अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत के बाद भारत ने 1960 की सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया था। भारत का कहना है कि जब तक पाकिस्तान सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं करता, तब तक संधि बहाल नहीं की जाएगी।