ख़बरिस्तान नेटवर्क : राजस्थान के अजमेर में पूर्व सरपंच मां-बेटे समेत 4 लोगों की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई है। यह घटना वीरवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे की है। जिसमें पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी, उनकी मां और पूर्व सरपंच पूसी देवी, पत्नी सुरज्ञान देवी और भांजी महिमा की हत्या की गई।
गांव से 1 किलोमीटर दूर घटी घटना
पुलिस के मुताबिक पूर्व सरपंच रामसिंह चौधरी श्रीरामपुरा गांव के ही रहने वाले थे। घटना गांव से 1 किलोमीटर दूर हुई। पूर्व सरपंच की पत्नी और जिला परिषद सदस्य सुरज्ञान देवी के गले पर खून के निशान मिले हैं। वहीं, घर की जांच में पुलिस को 2 ईंटें और खून के निशान भी मिले हैं। घर पर माचिस भी मिली है, जिस पर खून के निशान है। पास ही ट्रैक्टर से डीजल निकालने की बात भी सामने आई। घर पूरी तरह धोया हुआ था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सवाल यह है कि अगर हॉस्पिटल लेकर जा रहे थे तो अराई की तरफ क्यों गए, जबकि बोराड़ा लेकर जाना था। लेकिन गाड़ी दूसरे रास्ते पर मिली है। जांच में गाड़ी की सीटें फोल्ड मिली हैं, अगर बैठते तो खुली हुई सीटें होतीं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।