ख़बरिस्तान नेटवर्क : जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में शुक्रवार सुबह-सुबह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की जवानों की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में 6 जवान जख्मी हो गए हैं। हादसे के बाद तुरंत जवानों को फर्स्ट एड दी गई।
श्रीनगर-लेह हाईवे पर हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक श्रीनगर-लेह नेशनल हाईवे पर सोनमर्ग सुरंग के पास CRPF की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई। इस हादसे में CRPF के 6 जवानों को चोटें आई हैं। हादसे के तुरंत बाद मौके पर राहत कार्य शुरू किया गया। सभी घायल जवानों को दुर्घटनास्थल पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया है।
अधिकारी हादसे की जांच में जुटे
इसके बाद, बेहतर और आगे के इलाज के लिए उन्हें पास के गुंड स्थित सीआरपीएफ शिविर और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।