गुड मॉर्निंग जी।
एक बार फिर पंजाब का दौरा करेंगे PM मोदी
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर से पंजाब का दौरा करेंगे। हालांकि अभी उनके दौरे को लेकर तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। पूरा पढ़ें
पटियाला में पुलिस ने 2 शूटरों का किया एनकाउंटर
पटियाला पुलिस ने राजपुरा स्थित लक्ष्मी प्रॉपर्टी ऑफिस पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित शूटरों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा पढ़ें
लुधियाना में स्नैचर को लोगों ने दबोचा, फिर पीटा
लुधियाना के टिब्बा रोड पर स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर भाग रहे मोटरसाइकिल सवार बदमाशों में से एक को स्थानीय लोगों ने मौके पर ही पकड़ लिया। पूरा पढ़ें
दिल्ली हिट एंड रन केस, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल
ल्ली के वसंत कुंज रजोकरी फ्लाईओवर पर हुए हिट एंड रन हादसे में 34 वर्षीय सार्थक मट्टू की मौत के बाद पुलिस की कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पूरा पढ़ें
पंजाब में 2 नाबालिग भाईयों पर हमला, एक की मौ’त
तरनतारन के हरिके में पुरानी रंजिश के कारण दोस्तों ने 2 नाबालिग भाईयों पर हमला कर दिया। इस हमले में 17 साल के अंगदजोत सिंह की मौत हो गई। पूरा पढ़ें
अमेरिका में जन्मे बच्चों को फिर मिलेगी नागरिकता
अमेरिका की सुप्रीम कोर्ट ने जन्म से नागरिकता को बरकरार रखते हुए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फैसले को रद्द कर दिया है। पूरा पढ़ें
पंजाब कांग्रेस में एक बार फिर बढ़ी नाराजगी
पंजाब कांग्रेस में संगठन में हुए नए बदलाव के बाद अंदरूनी नाराजगी सामने आने लगी है। सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष पूरा पढ़ें
पंजाब में अगले 6 दिन बारिश का येलो अलर्ट
पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून की एंट्री के साथ लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। कई जिलों में बारिश हुई, वहीं मौसम विभाग ने आज (2 जुलाई) से अगले पूरा पढ़ें
जालंधर में महिला 8 लाख रुपए से ज्यादा की ठगी
जालंधर के जैतेवाली इलाके में साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक शातिर ठग ने बुजुर्ग महिला को उसके पूरा पढ़ें
फरीदाबाद में दिल दहला देने वाली घटना
हरियाणा के फरीदाबाद के सिरोही गांव में एक युवक को कथित तौर पर स्कॉर्पियो से कुचलने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
पंचांग के अनुसार, 3 जुलाई, शुक्रवार को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि रहेगी। यह तिथि सुबह 11:20 बजे तक रहेगी, जिसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। इस दिन श्रवण नक्षत्र सुबह 11:46 बजे तक रहेगा और उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र का प्रभाव शुरू होगा। सूर्योदय सुबह 5:49 बजे और सूर्यास्त शाम 7:12 बजे होगा। चंद्रोदय रात 9:47 बजे और चंद्रास्त अगले दिन सुबह 9:20 बजे होगा।
आज का राशिफल
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों की मीठी दस्तक लेकर आया है। आसपास का माहौल सकारात्मक रहेगा और कोई सुखद समाचार आपके चेहरे पर मुस्कान बिखेर सकता है। संतान की पढ़ाई या करियर से जुड़ी चिंताओं का समाधान बातचीत और समझदारी से निकलता दिखाई दे रहा है। कार्यक्षेत्र में भी आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की सराहना कर सकते हैं।
वृषभ राशि
आज का दिन आपको सुकून, स्वादिष्ट भोजन और कुछ अच्छी खबरों का आनंद दे सकता है। रोजगार की तलाश में जुटे लोगों के लिए कोई नया अवसर दस्तक दे सकता है। आर्थिक मामलों में ईमानदारी और धैर्य ही आपकी सबसे बड़ी ताकत बनेगी। किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा भरोसा करना ठीक नहीं रहेगा।
मिथुन राशि
आज आर्थिक मामलों में हर कदम सोच-समझकर उठाने की आवश्यकता है। कोई भी बड़ा वित्तीय निर्णय जल्दबाजी में न लें। यदि कहीं यात्रा या आने-जाने का कार्यक्रम बनता है, तो उसी दौरान आपको कोई ऐसी जानकारी मिल सकती है जो भविष्य में लाभ का कारण बने। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलने से कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति मजबूत होगी।
कर्क राशि
आज रिश्तों में मिठास और जीवन में नई संभावनाओं की आहट सुनाई दे सकती है। वैवाहिक जीवन पहले से अधिक सुखद रहेगा और जीवनसाथी को कोई नया अवसर मिलने से पूरे परिवार में खुशी का माहौल बन सकता है। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होती दिखाई दे रही हैं।
सिंह राशि
आज आपकी प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि के प्रबल संकेत हैं। समाज और कार्यक्षेत्र दोनों जगह लोग आपके व्यक्तित्व और कार्यशैली की सराहना कर सकते हैं। हालांकि कोई महत्वपूर्ण डील अंतिम समय में अटक सकती है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। कोई पुराना अधूरा कार्य पूरा होकर आपको राहत देगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी मौजूदगी लोगों का ध्यान आकर्षित करेगी।
कन्या राशि
आज भाग्य आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलता दिखाई देगा। जीवनसाथी का सहयोग आपको आत्मविश्वास और मानसिक शांति प्रदान करेगा। संतान के भविष्य को लेकर कुछ चिंताएं मन में आ सकती हैं, लेकिन आपके प्रयास उन्हें सही दिशा देंगे। सरकारी योजनाओं या सुविधाओं का लाभ मिलने की संभावना है।
तुला राशि
आज का दिन लंबे समय से रुके हुए कार्यों को पूरा कराने की क्षमता रखता है। यदि कोई पुराना लेन-देन अटका हुआ था, तो उसमें राहत मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में विशेष रूप से पेट से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज न करें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी चुनौती महसूस हो सकती है, लेकिन धैर्य और निरंतर प्रयास से सफलता अवश्य मिलेगी।
वृश्चिक राशि
आज आपको आर्थिक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता होगी। खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन यदि आप योजनाबद्ध तरीके से चलेंगे तो सब कुछ नियंत्रित रहेगा। अपने शौक और घर की सुविधाओं पर खर्च करने का मन बन सकता है। घर के नवीनीकरण या सजावट से जुड़े कार्य भी शुरू हो सकते हैं।
धनु राशि
आज का दिन आपको धैर्य और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की सलाह दे रहा है। जल्दबाजी में लिए गए निर्णय आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। पिताजी का मार्गदर्शन किसी महत्वपूर्ण मामले में आपके लिए लाभदायक साबित होगा। संतान की खुशी के लिए आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं, जैसे नया वाहन खरीदने का विचार।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए नए अवसरों और नए विचारों का द्वार खोल सकता है। आपकी बुद्धिमत्ता और दूरदर्शिता आपको किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए प्रेरित करेगी। मन में कुछ उलझनें जरूर रह सकती हैं, लेकिन किसी पुराने मित्र से मुलाकात आपके चेहरे पर मुस्कान वापस ले आएगी।
कुंभ राशि
आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता आपको कई मामलों में बढ़त दिला सकती है। परिवार की किसी पुरानी समस्या का समाधान आपकी पहल से निकल सकता है। जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता करके आपको भीतर से संतोष मिलेगा। प्रॉपर्टी या घर से जुड़ा कोई अवसर सामने आ सकता है, जिसके लिए आर्थिक योजना बनाने की जरूरत होगी।
मीन राशि
आज स्वास्थ्य आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। शरीर के संकेतों को नजरअंदाज करना उचित नहीं होगा। व्यापार या आर्थिक मामलों में किसी नए व्यक्ति पर तुरंत भरोसा करने से बचें। कोई व्यक्ति मीठी बातों से आपको प्रभावित करने की कोशिश कर सकता है, इसलिए हर निर्णय सोच-समझकर लें। प्रॉपर्टी और जमीन-जायदाद से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल संकेत दे रहा है।