View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में मुकेरियां के कारोबारी ने मंत्री हरदीप सिंह मुडियां पर पैसे न देने का आरोप लगाया है। इसकी एक कॉल रिकार्डिंग सामने आई है। कॉल रिकॉर्डिंग के बाद अब पीड़ित कारोबारी के बच्चों ने एक वीडियो जारी की है, जिसमें उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान से इंसाफ की गुहार लगाई है।

बच्चियों की अपील- हमारा कसूर क्या है?
वीडियो में दोनों बहनों ने भावुक अपील करते हुए कहा कि आखिर उनका कसूर क्या है, जो वे पिछले एक साल से नियमित रूप से स्कूल नहीं जा पा रही हैं। परिवार सुरक्षा के डर से उन्हें स्कूल भेजने से मना करता है। उन्हें आशंका है कि कहीं उनके साथ कोई अनहोनी या किडनैपिंग की घटना न हो जाए। परिवार लगातार डर और तनाव में जी रहा है। कभी गैंगस्टरों की धमकियां मिलती हैं तो कभी गोली चलाने की घटनाएं होती हैं। हाल ही में उनके पिता पर फायरिंग की कोशिश भी हुई, जिससे पूरा परिवार मानसिक दबाव में है।

मंत्री हरदीप मुंडिया पर लगाए गंभीर आरोप
वीडियो में बच्चियों ने मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि मंत्री उनके ही गांव से हैं और किसी कारणवश उनके परिवार को टारगेट किया जा रहा है। पुलिस पर दबाव डालकर उनके पिता को परेशान किया जा रहा है और शिकायत दर्ज कराने की बजाय समझौते का दबाव बनाया जाता है। हम पढ़ाई करना चाहती हैं, लेकिन हालात ऐसे हैं कि उन्हें बार-बार स्कूल से छुट्टी लेनी पड़ती है।

कुछ हुआ तो जिम्मेदार कौन
वीडियो के आखिरी में बच्चियों ने कहा कि अगर उनके परिवार के किसी सदस्य को कुछ भी होता है, तो इसकी जिम्मेदारी मंत्री और गांव के सरपंच पर होगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि उनकी आवाज मुख्यमंत्री तक पहुंचाई जाए ताकि उन्हें न्याय मिल सके।

विपक्ष भी आया समर्थन में
इस मामले में प्रताप बाजवा मुकेरियां के हयातपुर स्थित फैक्ट्री पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को समर्थन देने का आश्वासन दिया और कहा कि इस मुद्दे को विधानसभा में उठाया जाएगा। साथ ही संबंधित मंत्री और विधायकों के इस्तीफे की मांग भी की जाएगी।

हरदीप मुंडिया ने आरोपों को नकारा
कारोबारी के आरोपों पर मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां ने भी सफाई दी है। उन्होंने कहा कारोबारी अपने बच्चों की सौगंध खाकर कहे कि मैंने इससे ट्रॉली ली थी। इसका सारा गांव इसके खिलाफ है। मेरे पास इनका कोई पैसा बकाया नहीं है। मुझ पर लगाए सारे इल्जाम झूठे हैं।

जानें क्या है पूरा मामला
होशियारपुर की जैलदार इनोवेशन नाम की फर्म के मालिक मलकीत सिंह ने शुक्रवार को पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के रेवेन्यू मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां पर गंभीर आरोप लगाए थे। जिसमें उन्होंने कहा था कि मंत्री ने उनसे ट्रॉली खरीद ली लेकिन, उसके रुपए नहीं चुकाए। मंत्री पर 6 लाख रुपए बकाया है। कारोबोरी का आरोप है कि वह पेमेंट मांगने गया तो मंत्री ने कहा कि इतना तो उनका कमीशन है। मंत्री ने उसकी फैक्ट्री में हिस्सा मांगा। इनकार किया तो झूठी शिकायतें कराईं, गैंगस्टर पीछे लगा दिए। इससे कारोबोरी की फैक्ट्री बंद हो गई।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : श्री अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर छिड़ा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सतलुज को लेकर मामला थमने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कपूरथला में एक महिला ने अपने तीन

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : बठिंडा से एक दर्दनाक घटना सामने आई

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क