ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब आर्म्ड रेजिमेंट के नायक सरबजीत सिंह लद्दाख के लेह में शहीद हो गए हैं। वह अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में तैनात थे, जहां अचानत उनकी सेहत खराब हो गई। जिसके बाद वह शहीद हो गए। जैसे ही उनकी शहादत का गांव बिंद में पता चला तो वहां पर मातम पसर गया।
ऑक्सीजन की कमी रही वजह
जानकारी के मुताबिक नायक सरबजीत सिंह ड्यूटी के दौरान ही सोमवार को ऑक्सीजन की कमी होने लगी। क्योंकि वह काफी ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्र पर ड्यूटी दे रहे थे। उनकी हालत को देखते हुए तुरंत मेडिकल सहायता मुहैया करवाई गई। पर डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।
जनवरी के महीने में हुई थी शादी
सरबजीत के परिजनों ने बताया कि उसकी इसी साल 25 जनवरी को शादी हुई थी। शादी को एक साल भी नहीं हुआ कि बेटे की शहादत की खबर सामने आ गई। उसका पार्थिव शरीर गांव लाया जाएगा और पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।