View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने इंटरनेट मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर की हत्या के मामले में वांछित आरोपी रंजीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इससे पहले यूएपीए और आर्म्स एक्ट के गंभीर मामले में जमानत पर बाहर आने के बाद फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार, रंजीत सिंह उसी केस में आरोपी है, जिसमें उससे दो हैंड ग्रेनेड और एक पिस्तौल बरामद की जा चुकी है। अदालत से जमानत मिलने के बाद वह लगातार पेशियों में अनुपस्थित रहा, जिसके चलते उसे जमानत जंपर घोषित किया गया था। उसकी गिरफ्तारी को संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

जांच में सामने आया है कि रंजीत सिंह बठिंडा की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कमल कौर की निर्मम हत्या के मामले में भी वांछित था। इस हत्याकांड में उसका नाम सह-आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों के साथ सामने आया है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या पूरी तरह सुनियोजित तरीके से की गई थी और इसके पीछे आपराधिक साजिश के पुख्ता सबूत मिले हैं।

इसके अलावा आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी लंबा है। वह अमृतसर के स्वर्ण मंदिर के पास स्थित हेरिटेज स्ट्रीट पर मूर्तियों में तोड़फोड़ की घटना में भी शामिल रहा है, जिससे उस समय शहर में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई थी।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक रंजीत सिंह पहले भी कई हिंसक वारदातों में संलिप्त रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं के तहत कई मामले दर्ज हैं।

रिमांड हासिल करने की तैयारी

फिलहाल पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की तैयारी में है, ताकि उससे उसके नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई और हत्या से जुड़े अन्य पहलुओं पर गहन पूछताछ की जा सके। अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने साफ किया है कि संगठित अपराध और शहर की शांति भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

बातचीत के बाद सुलझा उत्तराखंड में निहंगों का विवादउत्तराखंड के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तराखंड के नगरासू स्थित गुरुद्वारा साहिब में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बार

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर किशनपुरा रोड पर स्थित BMS फैशन

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : बहुचर्चित साल 2015 के बेअदबी और बहबल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आईपीएल को लेकर इस समय बड़ी खबर

|

|

|

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है।

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क