View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के विजय नगर में सोमवार देर शाम एक घर में आग लगने से युवती की मौत हो गई है। मृतका की पहचान 30 साल की रूबिका के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से ठीक नहीं थी, जिस कारण वह आग लगने पर अपने कमरे से बाहर नहीं आ पाई और झुलस कर उसकी मौत हो गई। जिस घर में आग लगी है कि वह कांग्रेसी MLA बिक्रम चौधरी के रिश्तेदार हैं।

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
शुरूआती जानकारी में सामने आया है कि घर में आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। दीवारों पर पीवीसी शीटें लगी होने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। पीवीसी के जलने से निकले जहरीले धुएं और भड़कती लपटों ने रुबिका को बाहर निकलने का कोई रास्ता नहीं छोड़ा।

आग लगने के समय कमरे में लेटी थी रूबिका
जिस समय कोठी में आग लगी, तब रूबिका कमरे में बेड पर लेटी हुई थी क्योंकि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ थी, इसलिए वह खतरे को भांपने के बावजूद न तो शोर मचा सकी और न ही समय रहते बेड से उठकर बाहर भाग पाई। आग इतनी तेजी से फैली कि युवती को संभलने का मौका तक नहीं मिला और आग में फंस गई। आग से झुलसने के कारण उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
हादसे के बाद परिवार का रो रो कर बुरा हाल था, वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची थाना चार की टीम जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। थाना चार के इंचार्ज अनु ने बताया कि उनकी टीम मामले की जांच में जुट गई है और वह परिवार के बयानों पर बनती कार्रवाई करेंगे।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के हैबोवाल की गोगी मार्किट गोपाल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने श्री

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मानसा में एक सड़क हादसे

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के शंभू-राजपुरा रेलवे ट्रैक पर हुए

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के शाहकोट के गांव कनियां कलां

|

|

|

केंद्र सरकार ने सिरप की बिक्री से जुड़े नियमों में

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क