ख़बरिस्तान नेटवर्क : फिरोजपुर के गुरुहरसहाय में एक फर्नीचर की दुकान में अचानक आग लग गई। जिस कारण लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग दुकान के ऊपर हिस्से तक पहुंच गई। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।
लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया
दुकान मालिक प्रिंस गिलहोत्रा ने बताया किलोगों ने एसी सर्विस पंप मशीनों और अन्य मोटरों की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। साथ ही कई लोगों ने जान जोखिम में डालकर दुकान के अंदर से फर्नीचर और अन्य सामान बाहर निकालकर बचाया।
फायर ब्रिगेड के देरी से आने से लोग गुस्सा
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि गुरुहरसहाय में फायर ब्रिगेड की गाड़ी उपलब्ध न होने के कारण दमकल वाहन करीब 45 मिनट की देरी से मौके पर पहुंचा। तब तक लोगों ने अपने स्तर पर काफी हद तक आग को नियंत्रित कर लिया था। बाद में पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पूरी तरह काबू पाया।