ख़बरिस्तान नेटवर्क : वियतनाम के फुक्वोक द्वीप पर भारतीय सैलानियों की बोट बीच समुद्र में पलट गई है। भारतीय एंबेसी ने इस हादसे की पुष्टि की है। इस हादसे में 15 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जा चुका है।
जानकारी के मुताबिक बोट पर कुल 4 क्रू मेंबर्स समेत 36 लोग सवार थे। 21 लोगों को बचा लिया गया है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक हादसा सुबह 10:30 बजे हुआ। बोट भारतीय पर्यटकों को फु क्वोक द्वीप के पास स्थित ‘होन मे रुट’ से न्गोआई द्वीप घुमाने ले जा रही थी, लेकिन यह तट से लगभग 400 मीटर पहले ही पलट गई।