ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में सुबह-सुबह स्कूल में अचानक आग लग गई है। आग लगते ही पूरे स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। अचानक आग की लपटें देख टीचर्स और बच्चे सहम गए। जिसके बाद बच्चों को छुट्टी करके घर भेज दिया गया है। फायर ब्रिगेड की टीम के चलते बड़ा हादसा होने से टल गया।
जनरेटर रूम में शॉर्ट सर्किट से भड़की आग
बताया जा रहा है कि हादसा सुबह 9 बजे दुगरी फेज-1 अर्बन एस्टेट स्थित राम लाल भसीन पब्लिक स्कूल में हुआ। आम दिनों की तरह ही स्कूल में बच्चों को पढ़ाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक जनरेटर रूम से काला धुआं निकलने लगा, धुआं निकलने के बाद टीचर्स की नज़र उस पर पड़ी। इसी दौरान आग लग गई और बड़ी-बड़ी लपटें रूम से बाहर आने लगी।
शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
आग लगने के बाद टीचर्स और बच्चों में दहशत फैल गई। स्कूल मैनेजमैंट ने तुरंत फायर ब्रिगेड को इस घटना की जानकारी दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण जनरेटर रूम में आग लगी थी।