गुड मॉर्निंग जी।
आज है बॉलीवुड एक्ट्रैस नीतू सिंह का बर्थडे
जालंधर बार एसोसिएशन का सख्त आदेश
जालंधर जिला बार एसोसिएशन ने ‘नो वर्क डे’ को लेकर अपने सदस्यों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। एसोसिएशन की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है। पूरा पढ़ें
जालंधर में दर्दनाक हादसे में 5वीं क्लास की बच्ची की मौ’त
जालंधर कैंट से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां केवी-3 स्कूल की 5वीं की छात्रा की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतका की पहचान पायल निवासी सोढल के रूप में हुई है। पूरा पढ़ें
सतलुज फिल्म की रोक पर केवल ढिल्लों का आया बयान
दिलजीत दोसांझ की सतलुज फिल्म को लेकर अब पंजाब के भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों का बयान सामने आया है। पूरा पढ़ें
पंजाब में SIR से तंग आकर शिक्षक ने उठाया खौफनाक कदम
गुरदासपुर के काहनूवान में एक सरकारी शिक्षक द्वारा आत्महत्या किए जाने की दुखद घटना सामने आई है। मृतक की पहचान भैणी मियां खां स्कूल में तैनात गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। पूरा पढ़ें
जालंधर में चली गोलियां, पुलिस ने किया एनकाउंटर
जालंधर में हथियार बरामदगी के दौरान पुलिस और एक बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी। पूरा पढ़ें
जालंधर में लाखों रुपए में बिका एक्टिवा का नंबर
जालंधर में फैंसी व्हीकल नंबरों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। रीजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (RTO) की ऑनलाइन ई-ऑक्शन में PB 08 GA सीरीज का 0001 नंबर 8 लाख 52 हजार 500 रुपये पूरा पढ़ें
कनाडा में दो पंजाबी युवकों की दर्दनाक मौत
कनाडा के मॉन्ट्रियल शहर की नहर में डूबने से पंजाब के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पूरा पढ़ें
दोबारा OTT प्लेटफॉर्म पर आ सकती है Satluj फिल्म
दिलजीत दोसांझ की फिल्म Satluj को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है। जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने फिल्म को लेकर एक रिव्यू कमेटी का गठन किया गया है। पूरा पढ़ें
भाभी चुम्मेवाली और उसके पति के खिलाफ केस दर्ज
सोशल मीडिया पर मशहूर भाभी चुम्मेवाली उर्फ रणजीत कौर उनके पति जिंदा हंस के खिलाफ पुलुसि ने केस दर्ज कर लिया है। पूरा पढ़ें
चुनाव से पहले पंजाब कांग्रेस में खींचतान जारी
पंजाब कांग्रेस में विधानसभा चुनाव से करीब 8 महीने पहले अंदरूनी कलह तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी अपने समर्थक नेताओं के साथ दिल्ली पहुंचे हैं। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
आज अष्टमी – 12:21 सायं तक है, आज बुधवार है। अगर कोई शुभ कार्य करना चाहते हैं तो राहुकाल का समय जरूर नोट कर लें, इस समय कोई शुभ कार्य न करें। आज राहुकाल 12:26 अपराह्न से 02:10 अपराह्न तक रहेगा। नक्षत्रों की बात करें तो आज रेवती – 04:00 पी एम तक का योग है। चन्द्रमा आज मीन में संचार करेंगे। आज सूर्योदय 05:30 प्रात: और सूर्यास्त 07:23 सायं बजे होगा।
आज का राशिफल
मेष
आज मेष राशि वालों के लिए एक शांत और प्रोडक्टिव वातावरण रहेगा। जैसे-जैसे आप अपनी लाइफस्टाइल में स्टेबल होंगे, आपको छोटी-छोटी सफलता मिलती जाएगी। आपके आस-पास के लोग सहयोगी रहेंगे और आपके प्रयासों की तारीफ की जाएगी।
वृषभ
आज के दिन शांत रहें, जो सबसे सबसे मायने रखता है, उस पर ध्यान केंद्रित करें। ध्यान भटकाने से बचें। आपका देखभाल करने वाला स्वभाव काम आएगा। धैर्य रखने से आप कार्यों, रिश्तों और सेहत को आसानी से संभाल पाएंगे।
मिथुन
आज के दिन ऊर्जा और सोच-समझकर लिए गए निर्णयों के साथ दिन सुचारू रूप से बीतेगा। पॉजिटिव दृष्टिकोण और व्यवस्थित मन तनाव को दूर रखेगा। आज आपकी क्षमताएं बेहतरीन साबित हो सकती हैं, जो आपको समस्याओं का समाधान करने में मदद करती हैं।
कर्क
आज बारीकियों पर आपका ध्यान समस्या-समाधान कौशल को निखारता है। आप उन पैटर्न पर ध्यान देते हैं, जो दूसरे लोग अनदेखा कर देते हैं। स्थिर और आत्मविश्वास से भरी प्रगति के लिए धैर्य रखें।
सिंह
आज के दिन उन टास्क पर ध्यान केंद्रित करें, जिनमें पॉजिटिव सोच की आवश्यकता होती है। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें, क्योंकि सावधानी के साथ विचार करने से बेहतर परिणाम मिलते हैं।
कन्या
आज आपको अपनी भावनाओं पर भरोसा करने की जरूरत है। आप शांत पलों में शांति पा सकते हैं। आपके आस-पास के लोग आपकी सलाह ले सकते हैं, और आप दयालुता के साथ उन्हें ज्ञान प्रदान करेंगे।
तुला
तुला राशि के लोग गहरी रचनात्मकता और कोमल भावनाओं का अनुभव करेंगे। अपनी एनर्जी स्टेबल रखने के लिए कला और आराम का संतुलन बनाए रखें। देखभाल करने वाले दोस्तों के माध्यम से सरप्राइज मिल सकते हैं।
वृश्चिक
आज रिश्तों से जुड़ी समस्याओं का सही ढंग से समाधान करें। नौकरी में उत्पादकता संबंधी समस्याओं पर काबू पाएं। छोटी-मोटी आर्थिक दिक्कतें हो सकती हैं और आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
धनु
धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छे मूड और रोमांच की भावना लेकर आएगा। आप क्रिएटिव सोच या दिलचस्प बातचीत की ओर आकर्षित हो सकते हैं। आपकी जिज्ञासा आपको नई चीजें आजमाने के लिए मोटिवेट कर सकती है।
मकर
आज बारीकियों पर ध्यान दें। दोस्तों या सहकर्मियों का सपोर्ट आपको कॉन्फिडेंट महसूस कराता है। पूरे दिन पॉजिटिव रहें।
कुंभ
आज के दिन ध्यान भटकाने वाली चीजों को कम करें। सहकर्मियों के साथ मिलकर काम करने से परिणाम बेहतर मिल सकते हैं। योजना के प्रति एक संतुलित दृष्टिकोण क्लियर करेगा कि आप पर्सनल और प्रोफेशनल, दोनों प्रोजेक्ट्स में प्रगति कर सकें।
मीन
लव लाइफ में समस्याओं को सुलझाएं और अपने साथी के साथ एक्स्ट्रा टाइम स्पेंड करें। बेहतर करियर ग्रोथ के लिए प्रोफेशनल मौकों का उपयोग करें। आज आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या नहीं आएगी।