ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोगा के बाघापुराना के सुखानंद गांव में एक व्यक्ति पर फायरिंग की गई है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान जसकरण सिंह उर्फ गग्गू के रूप में हुई है। वहीं हमलावर की भी पहचान हो गई है, गोली चलाने की पहचान अमनदीप सिंह के रूप में हुई है।
पुरानी रंजिश के तहत मारी गोलियां
मामले की जानकारी डीएसपी जसबिंदर सिंह खैहरा ने बताया कि मृतक जसकरण सिंह उर्फ गग्गू अमनदीप सिंह के साथ पुरानी रंजिश थी। बुधवार को वो दोनों आए और इनके बीच तकरार हो गई। इस पर अमनदीप ने गोली चला दी। गोली लगने से जसकरण सिंह घायल हो गए। उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां पता चला उसकी मौत हो गई।
आरोपी पर दर्ज हैं नशे के मामले
उन्होंने बताया कि अभी एक राउंड गोली चलने का पता लगा है। गोली जसकरण के कंधे पर जा लगी। आरोपी अमनदीप सिंह के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत चार मामले दर्ज हैं। मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।