View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली के लाल किला ब्लास्ट मामले में जांच एजेंसियों ने अब एक नया और बड़ा खुलासा किया है। अब यह पता चला है कि इस भीषण धमाके की साज़िश सिर्फ दो नहीं, बल्कि चार गाड़ियों में रची गई थी। संदिग्ध हमलावर दो और पुरानी कारों का इस्तेमाल कर उनमें विस्फोटक लगाने की तैयारी में थे। साज़िशकर्ताओं का मुख्य मकसद धमाके के दायरे को बढ़ाना था, ताकि जान-माल का ज़्यादा से ज़्यादा नुकसान हो सके।

डायरियों से हुआ पर्दाफाश
जांच टीम को यह महत्वपूर्ण जानकारी मुख्य संदिग्धों डॉ. उमर और डॉ. मुजम्मिल की तीन अलग-अलग डायरियों से मिली है। इन डायरियों में 8 से 12 नवंबर तक की तारीखें दर्ज हैं और लगभग 25 लोगों के नाम लिखे हैं। इनमें से ज़्यादातर लोग जम्मू-कश्मीर और फरीदाबाद के रहने वाले हैं।

ये डायरियां अल फलाह यूनिवर्सिटी के हॉस्टल से बरामद की गईं हैं। जिसमें डॉ. उमर के कमरे नंबर 4 से, डॉ. मुजम्मिल के कमरे नंबर 13 से और इसके अलावा, पुलिस ने मुजम्मिल के किराए वाले कमरे से भी एक और डायरी ज़ब्त की है।

DNA रिपोर्ट से हुई संदिग्ध की पहचान
जांच टीम ने यह भी आधिकारिक रूप से पुष्टि कर दी है कि ब्लास्ट के समय कार के अंदर मौजूद व्यक्ति डॉ. उमर ही था। पुलिस को घटनास्थल से उसके दांत, हड्डियों के टुकड़े, खून लगे कपड़े और पैर का एक हिस्सा मिला था, जो स्टेयरिंग और एक्सीलरेटर के बीच फंसा हुआ था। DNA जांच में इन अवशेषों का मिलान उमर की मां के DNA से हो गया है।

मृतकों की संख्या 13 हुई
10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए इस आतंकवादी हमले में अब तक 13 लोगों की मौत हो चुकी है। वीरवार सुबह इलाज के दौरान एक और घायल व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जांच एजेंसियां अब उन अन्य दो कारों और उनसे जुड़े सभी लोगों की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

पंजाब में सरकारी बसों से सफर करने वाले यात्रियों के

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है बॉलीवुड सिंगर मीका का बर्थडे मांगें

|

|

|

मांगें पूरी न होने पर पनबस कर्मियों का चक्का जामपंजाब

|

|

|

जालंधर: पंजाब भर में पनबस (PUNBUS) के कच्चे कर्मचारियों ने

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के चौड़ा बाजार में दिनदहाड़े एक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका की की कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में सुबह

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क