ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका के वर्जीनिया में एक 19 साल के पंजाबी नौजवान ने अपने ही परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में गौरव के माता कमलेश रानी, पिता सीताराम और नानी महेंदर कौर की सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई है।
जबकि उसका बड़ा भाई साजन बाल-बाल बच गया। इस खौफनाक वारदात के बाद मृतक के नवांशहर में पैतृक गांव लखपुर में मातम पसर गया है।
पुलिस ने आरोपी छात्र को किया गिरफ्तार
वहीं भागने की कोशिश में आरोपी गौरव की कार का एक्सीडेंट हो गया और पुलिस के मुताबिक उसका हथियार भी जाम (खराब) हो गया था। पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया है। गौरव पर ‘कैपिटल मर्डर’ के चार गंभीर आरोप लगाए गए हैं और उसे बिना जमानत जेल में रखा गया है।
टेक्सास यूनिवर्सिटी का है छात्र
पुलिस के मुताबिक 19 साल का गौरव चोपड़ा यूनिवर्सिटी ऑफ टेकसास रियो ग्रांडे वैलीका का छात्र है। उसने अचानक अपने ही घर में परिवार के सदस्यों पर गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। पूरा परिवार लगभग 20-30 साल से अमेरिका में रह रहा था।