View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में प्रसिद्ध पंजाबी गायक Guru Randhawa के जिम के बाहर फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक सवार बदमाशों ने जिम को निशाना बनाते हुए करीब सात राउंड गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावर मोटरसाइकिल पर सवार होकर पहुंचे और जिम के बाहर आते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियां लगने से जिम के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। फायरिंग के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट और ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। वायरल ऑडियो में खुद को गैंग से जुड़ा बताने वाला एक व्यक्ति फायरिंग की वजह गुरु रंधावा और अभिनेता Salman Khan की नजदीकियों को बता रहा है। हालांकि पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वायरल पोस्ट और ऑडियो की प्रामाणिकता की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंच गईं और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल दावों और कथित गैंग कनेक्शन की भी पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही फायरिंग के पीछे की वास्तविक वजह और हमलावरों की पहचान स्पष्ट हो सकेगी।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मानसा में एक दर्दनाक घटना

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के बाबू लाभ सिंह नगर में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पूरी दुनिया

|

|

|

|

|

|

लुधियाना के साहनेवाल में वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है बॉलीवुड सिंगर सोना माहापात्रा का बर्थडे

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क