ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में बूटा मंडी पेट्रोल पंप के पास पीवीसी की दुकान में सुबह-सुबह आग लग गई। जानकारी के मुताबिक लग्जरी ट्रेंड स्टूडियो की दूसरी मंजिल में आग लगी और देखते ही देखते इसने विकराल रूप धारण कर लिया। जैसे ही लोगों को इसका पता चला तो दहशत फैल गई और उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को इसकी जानकारी दी। जिसके मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी
घटनस्थल पर मौजूद अनु ने बताया कि वह गोदाम में बैठे हुए थे, इसी दौरान जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। जिसके बाद वह तुरंत मौके पर आए तो देखा दुकान में आग लगी हुई थी। इस दौरान लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की गई। पर फायर ब्रिगेड की टीम ने आकर आग पर काबू पाया। घटना के दौरान दुकान में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। ऐसे में बड़ा हादसा होने से टल गया।
फिलहाल आग कैसे लगी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं सामने आई है। पर कहा जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। जिसके बाद पीवीसी के कारण आग भड़क गई।
घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ
फायर ब्रिगेड के कर्मी राजिंदर कुमार ने बताया कि उन्हें पेट्रोल पंप के पास दुकान की दूसरी मंजिल में आग लगने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने में जुट गए। घटना के दौरान दुकान खुली हुई थी। आग पर काबू पाने के लिए 4 गाड़ियां लग चुकी है। घटना में जानी नुकसान होने से बचाव रहा।