ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर नगर निगम के मेयर विनीत धीर के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मेयर विनीत धीर की माता आशा धीर का गत 24 जून को निधन हो गया था। उनके निधन से पूरे शहर और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।
आशा धीर की आत्मिक शांति के लिए रस्म किरया का आयोजन सोमवार, 6 जुलाई को किया गया है। यह रस्म दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक जालंधर के प्रसिद्ध श्री देवी तालाब मंदिर में संपन्न होगी।
उल्लेखनीय है कि मेयर विनीत धीर के पिता का भी करीब 6 महीने पहले ही निधन हुआ था, जिससे परिवार पर दुखों का यह सिलसिला बेहद कष्टकारी है। मेयर और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए समाज के विभिन्न वर्गों के लोग मंदिर में पहुंचेंगे।