View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर : राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुग से भाजपा के जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने मिलने के बाद पंजाब सरकार की लैंड पुलिंग पॉलिसी 2026 पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह नीति विकास नहीं, बल्कि पंजाब के किसानों की पुश्तैनी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश है। आम आदमी पार्टी ने पहले पंजाब को नशे, गैंगस्टर राज, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी की आग में झोंका, अब किसानों की जमीन पर भी नजर डाल दी है।अशोक सरीन हिक्की ने कहा, “भगवंत मान सरकार सुन ले, पंजाब का किसान अपनी जमीन किसी कीमत पर नहीं छोड़ेगा।

यह जमीन हमारे पूर्वजों की विरासत है, इसे किसी बिल्डर, किसी दलाल या किसी राजनीतिक स्वार्थ की भेंट नहीं चढ़ने देंगे।”उन्होंने कहा कि आज पंजाब का किसान खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। चुनावों में किसानों के नाम पर वोट लेने वाली आम आदमी पार्टी अब किसानों के अधिकारों पर ही हमला कर रही है। यदि यह नीति किसानों के हित में है तो सरकार बताए कि किसान संगठनों और गांवों से खुली सहमति क्यों नहीं ली गई? अशोक सरीन हिक्की ने जालंधर कैंट विधानसभा समेत आसपास के कुक्कड़ पिंड, कोट खुर्द,जंडियाला, नंगल करार खान, धालीवाल, कोट कलां, परागपुर, काला बकरा, नाहल, लिद्दड़ां, खांबड़ा, कंगनीवाल, बड़िंग, दकोहा तथा पूरे क्षेत्र के किसानों से आह्वान करते हुए कहा यह किसी एक गांव की नहीं, पूरे पंजाब की लड़ाई है।

आज यदि हम नहीं जागे तो आने वाली पीढ़ियां हमें माफ नहीं करेंगी। आइए, अपनी धरती, अपने खेत और अपने अधिकार बचाने के लिए एकजुट हों।उन्होंने कहा कि भाजपा हर गांव, हर किसान और हर खेत के साथ मजबूती से खड़ी है। यदि सरकार ने किसानों की आवाज दबाने का प्रयास किया तो भाजपा गांव-गांव जनजागरण करेगी और लोकतांत्रिक तरीके से इस नीति का पुरजोर विरोध करेगी।अंत में अशोक सरीन हिक्की ने कहा “यह लड़ाई केवल जमीन की नहीं, पंजाब की अस्मिता, किसान के सम्मान और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की है। भाजपा का संकल्प है ‘न किसान झुकेगा, न खेत बिकेगा, न पंजाब की धरती लुटने देंगे।’ हम किसानों की एक-एक इंच जमीन की रक्षा के लिए हर लोकतांत्रिक मंच पर संघर्ष करेंगे।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

केंद्र सरकार ने यूजरनेम फीचर को लेकर WhatsApp के बाद

|

|

|

अमरनाथ यात्रा शुरू हो गई है। अगले 57 दिनों तक

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी। एक बार फिर पंजाब का दौरा करेंगे

|

|

|

एक बार फिर पंजाब का दौरा करेंगे PM मोदीदेश के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पटियाला पुलिस ने राजपुरा स्थित लक्ष्मी प्रॉपर्टी

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना के टिब्बा रोड पर स्नैचिंग की

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली के वसंत कुंज रजोकरी फ्लाईओवर पर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : तरनतारन के हरिके में पुरानी रंजिश के

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क