ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ सेक्टर 20 में सुबह-सुबह आज ईडी टीम ने रियल एस्टेट कारोबारी प्रवीम काउंसिल के घर रेड की है। जानकारी के मुताबिक आरोप हैं कि उन्होंने न्यू चंडीगढ़ में जमीन को लेकर फ्रॉड किा था। प्रवीण के पार्टनर ने ही इन पर मुकदमा करवाया था।
विजिलेंस ब्यूरो ने किया था मुकदमा दर्ज
पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की तरफ से प्रवीण काउंसिल के खिलाफ पिछले साल मुकदमा दर्ज किया गया था। यह मुकदमा उसके पार्टनर प्यारेलाल गर्ग की शिकायत पर आईपीसी की धारा 420 और 120-बी के तहत दर्ज किया गया था।