ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ के सेक्टर 20 में फायरिंग की घटना सामने आई है। जहां मामूली विवाद के बाद एक युवक ने गोली चला दी। इस घटना की वीचि.यो भी सामने आई है। हालांकि जैसे ही पुलिस को इस घटना का पता चला तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उससे एक पिस्टल भी बरामद की है।
ओवरटेकिंग को लेकर शुरू हुआ था विवाद
जानकारी के मुताबिक यह पूरा विवाद ओवरटेकिंग को लेकर शुरू हुआ था। सड़क पर बाइक और एक्टिवा सवार युवकों के बीच कहासुनी हुई थी। विवाद के बाद एक्टिवा सवार युवकों ने बाइक सवारों का पीछा कर उनके रहने का पता लगाया।
पीछा करते-करते पीजी पहुंचे, फिर चलाई गोलियां
आरोप है कि बाद में एक युवक अपने घर से पिस्टल लेकर साथी के साथ दोबारा सेक्टर-20 PG पहुंचा और नीचे खड़ी बाइक में तोड़फोड़ शुरू कर दी। आवाज सुनकर जब दोनों युवक पीजी से नीचे आए तो फिर विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली चलने से इलाके में दहशत फैल गई, जबकि दोनों युवक जान बचाकर मौके से भागे।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम ने तुरंत घेराबंदी कर दी और कुछ ही दूरी पर एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को तलाशी के दौरान आरोपी से पिस्टल भी बरामद किया। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है।