ख़बरिस्तान नेटवर्क : आईपीएल को लेकर इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स की टीम में वापसी हो गई है। जबकि दिल्ली के स्पिनर कुलदीप यादव अब लखनऊ के लिए खेलेंगे। दोनों टीमों के बीच ट्रेड डील के जरिए यह खिलाड़ियों की अदला-बदली हुई है।
आईपीएल इतिहास के हैं सबसे महंगे खिलाड़ी
आपको बता दें कि आईपीएल में ऋषभ पंत सबसे महंगे खिलाड़ी थे। उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने 27 करोड़ रुपए की भारी रकम देकर खरीदा था। जो कि आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी। अब पंत 15 करोड़ रुपए के साथ दिल्ली के साथ जुड़े हैं। तो वहीं लखनऊ ने कुलदीप यादव को 13.50 करोड़ रुपए देकर टीम में शामिल किया है।
9 साल तक दिल्ली के लिए खेल चुके हैं पंत
पंत एक बार फिर उसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन गए हैं, जहां उन्होंने साल 2016 से 2024 के बीच अपने करियर के 9 सीजन बिताए थे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए पंत ने अब तक कुल 111 मैच खेले हैं। उन्होंने तीन सीजन में 43 मुकाबलों में दिल्ली की कप्तानी भी की। हालांकि 2025 मेगा ऑक्शन से पहले GMR ग्रुप के साथ कुछ मतभेदों के बाद उन्हें रिलीज कर दिया गया था।