View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

कनाडा के डेल्टा शहर में रह रही पंजाब के लुधियाना की मनदीप कौर की रहस्यमयी मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में सामने आया है कि मनदीप की हत्या उसके देवर गुरजोत सिंह ने की। आरोपी ने पहले कार का जानबूझकर एक्सीडेंट करवाया और फिर वाहन में आग लगा दी, जिसमें मनदीप की मौत हो गई।

पुलिस ने गुरजोत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मनदीप कौर लुधियाना के गुज्जरवाल और आरोपी देवर सिधवां बेट के लोधीवाल गांव का रहने वाला है। दोनों कनाडा में PR थे। हत्या के पीछे की वजहों का खुलासा अभी नहीं हो सका है।

डेल्टा पुलिस के अनुसार, 26 अक्टूबर रात 11:20 बजे हाईवे 17 के 7000 ब्लॉक पर एक कार हादसे की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को कार में आग लगी हुई मिली। जांच में कार से एक महिला का जला हुआ शव मिला, जिसकी पहचान 30 वर्षीय मनदीप कौर के रूप में हुई।

मामले की गहराई से जांच की गई तो हालात संदिग्ध पाए गए। इसके बाद डेल्टा मेजर क्राइम सेक्शन, ट्रैफिक विभाग और K-9 यूनिट की मदद से इसे हत्या का मामला घोषित किया गया। 25 नवंबर को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दायर की, जिसके बाद क्राउन काउंसिल ने मानव अवशेषों के साथ अमानवीय व्यवहार और दूसरे दर्जे के कत्ल के आरोप मंजूर किए।

मनदीप के पिता जगदेव सिंह के अनुसार, उनकी बेटी की शादी इस साल 7 मार्च को हुई थी और शादी के बाद वह ससुराल के साथ डेल्टा में रहने लगी थी। 26 अक्टूबर को उन्हें सूचना मिली कि बेटी का एक्सीडेंट हुआ है और उसकी अस्पताल में मौत हो गई। हालांकि बेटे हैरी द्वारा शिकायत दर्ज करवाने के बाद पुलिस ने मामले को एक्सीडेंट की बजाय हत्या के रूप में जांचना शुरू किया।

मनदीप का अंतिम संस्कार 16 नवंबर को किया गया। परिवार को अब उम्मीद है कि आरोपी को सख्त सजा मिलेगी और उन्हें उनकी बेटी के लिए न्याय मिल सकेगा।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर की पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर समेत

|

|

|

फिरोजपुर में दुकानदार की गोलियां मारकर ह’त्याफिरोजपुर के मक्खू में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में दिनदहाड़े गोलीबारी की एक सनसनीखेज

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के मिट्ठू बस्ती के गुरु अर्जन

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : फिरोजपुर के मक्खू में करियाना व्यापारी की

|

|

|

अमृतसर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज वारदात

|

|

|

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव कैप्टन संदीप सिंह

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू की

|

|

|

जालंधर के 82 Teachers पर कार्रवाई, नोटिस हुआ जारीजालंधर में

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क