ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने ईद की छुट्टी में बदलाव किया है। सरकार की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक अब ईद की छुट्टी 28 मई वीरवार को घोषित की गई है।

पहले यह छुट्टी 27 मई बुधवार को थी। अब 28 मई को सभी सरकारी ऑफिस और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। इस बारे में चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा की तरफ से सभी जिलों के अफसरों को सूचना भेजी गई है।