ख़बरिस्तान नेटवर्क : तपती धूप और गर्मी के बीच पंजाब सरकार ने छुट्टी का ऐलान किया है। यह छुट्टी 26 मई को की जाएगी। इसका आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी हो चुका है।
नोटिफिकेशन के मुताबिक 26 मई को पंजाब के सभी सरकारी दफ्तरों, बोर्डों, कॉरपोरेशनों, शैक्षणिक संस्थानों और अन्य सरकारी संस्थाओं में भी छुट्टी रहेगी।

दरअसल सरकार ने छुट्टी करने का फैसला नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायत के चुनाव को देखते हुए लिया है। ताकि लोग ज्यादा से ज्यादा वोट देने के लिए घरों से बाहर निकले और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।