ख़बरिस्तान नेटवर्क : सोशल मीडिया पर एक ऑडियो काफी ज्यादा वायरल हो रही है। जिसमें दावा किया जा रहा ह कि एक CIA स्टाफ नौजवान से गाड़ी छुड़वाने के लिए एक पेटी यानि कि एक लाख रुपए की मांग कर रहा है। वायरल हो रही ऑडियो अब शहर में चर्चा का केंद्र बन गई है।
दावा किया जा रहा है कि यह ऑडियो फगवाड़ा के CIA स्टाफ के कर्मचारी की बताई जा रही है। ऑडियो में साफ़ सुना जा सकता है कि वह व्यक्ति सीधे तौर पर पैसे की मांग कर रहा है और यह भी कह रहा है कि आपको पता नहीं है कि पेटी की कीमत कितनी है।
हालांकि वायरल हो रहे इस ऑडियो की हमारा चैनल पुष्टि नहीं करता। पर वायरल हो रही इस ऑडियो ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।