View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर के के गुरु रविदास चौक पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाने की कोशिश की। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए उसे काबू कर लिया और बड़ा हादसा टल गया। व्यक्ति की पहचान सोनू निवासी कोट सदीक के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गुरु रविदास चौक पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने देखा कि एक व्यक्ति हाथ में कैन लेकर शोर मचा रहा है। एसआई नत्थू सभ्रवाल ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप कर उसे रोक लिया। इसके बाद उसे थाना भार्गव कैंप भेज दिया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मामला प्रॉपर्टी के लेन-देन से जुड़ा है। सोनू ने आरोप लगाया कि उसने मॉडल हाउस स्थित रिपन ड्रीम होम नामक प्रॉपर्टी डीलर से करीब 4 लाख रुपये में ढाई मरले का प्लॉट खरीदा था और पिछले तीन वर्षों से उसकी किश्तें भर रहा था। उसके अनुसार, अब तक केवल 3-4 किश्तें ही बकाया हैं।

पीड़ित का कहना है कि जब वह प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने के लिए डीलर के पास पहुंचा तो उसे पता चला कि प्लॉट की रजिस्ट्री उसकी पत्नी के नाम कर दी गई है। उसने आरोप लगाया कि डीलर ने उसे आवश्यक दस्तावेज देने से इनकार कर दिया और दफ्तर से बाहर निकाल दिया। सोनू का दावा है कि प्लॉट की खरीद से संबंधित सभी दस्तावेज और भुगतान उसके नाम पर हैं, इसलिए संपत्ति उसे ही मिलनी चाहिए।

सोनू ने बताया कि उसने इस संबंध में पुलिस को शिकायत भी दी है। फिलहाल थाना भार्गव कैंप पुलिस मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मानसा में एक दर्दनाक घटना

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के बाबू लाभ सिंह नगर में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पूरी दुनिया

|

|

|

|

|

|

लुधियाना के साहनेवाल में वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है बॉलीवुड सिंगर सोना माहापात्रा का बर्थडे

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क