View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : मोहाली के गांव सोहाना में कबड्डी टूर्नामेंट के दौरान 30 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी और प्रमोटर कंवर दिग्विजय उर्फ राणा बलाचौरिया की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और केंद्रीय एजेंसियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस हत्याकांड में शामिल दो शूटरों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान करन पाठक और तरनदीप सिंह के रूप में हुई है। दोनों को पंजाब लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

एनकाउंटर में मारा गया था मुख्य हैंडलर
इस केस में इससे पहले 17 दिसंबर को लालडू हाईवे के पास बने एक खंडहर में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान तरनतारन निवासी हरजिंदर उर्फ मिड्डू को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया था। पुलिस के अनुसार हरजिंदर इस हत्याकांड का ग्राउंड लेवल पर मुख्य प्लानर और हैंडलर था और वारदात के समय मौके पर मौजूद था।

दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़ा गया मास्टरमाइंड
पुलिस जांच में इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड ऐशदीप सिंह को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। पुलिस के मुताबिक ऐशदीप मॉस्को से इस साजिश को अंजाम देकर भारत आया था और गिरफ्तारी के वक्त मस्कट वापस जाने की तैयारी में था। ऐशदीप के खुलासों के आधार पर ही पुलिस हरजिंदर उर्फ मिड्डू तक पहुंच सकी।

विदेशी गैंगस्टर कनेक्शन आया सामने
जांच में सामने आया है कि ऐशदीप सिंह विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बाल के संपर्क में था। पुलिस का कहना है कि इस पूरे हत्याकांड के पीछे डोनी बाल और लकी पटियाल गैंग का हाथ है।

पुलिस के अनुसार यह गैंग कबड्डी टूर्नामेंटों पर अपना दबदबा कायम करना चाहता था। गैंग को शक था कि राणा बलाचौरिया, जेल में बंद गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का करीबी है। इसी शक के आधार पर राणा बलाचौरिया को निशाना बनाया गया और सरेआम उसकी हत्या कर दी गई।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

प्रताप बाजवा को SC कमिशन ने भेजा समनपंजाब कांग्रेस के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व जनरल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप बाजवा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पूर्व केंद्रीय मंत्री व NCP(SP) प्रमुख शरद

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब पुलिस ने राज्यभर में ऑपरेशन प्रहार

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में श्री गुरु रविदास महाराज जयंती

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लक्की ओबरॉय मर्डर केस में पुलिस ने

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क