ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिकी जांच एजेंसी FBI की तरफ से टांडा के पूर्व SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा का कथित लाखों रुपए की धोखाधड़ी और हत्या के मामले में फंसाने के गंभीर आरोपों पर पुलिस को कोर्ट में पेशी के बाद एक दिन का रिमांड मिला था। अब तक की जांच में लाखों रुपये की बरामदगी की बात सामने आ चुकी है।
वहीं इस मामले को लेकर आज पुलिस पूर्व SHO के में घर पर जांच करने पहुंची और तालाशी ली गई। हालांकि पूर्व SHO के घर की जांच को लेकर अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी।
पुलिस ने मांगा था 3 दिन का रिमांड
बता दें आप नेता बलविंदर सिंह मियाणी की हत्या से जुड़े रिश्वत कांड में नामजद टांडा के पूर्व SHO गुरिंदरजीत सिंह नागरा को पहले कोर्ट से 3 दिन का रिमांड मिला था। खत्म होने के बाद बीते दिन एसपी (इन्वेस्टिगेशन) वनीत अहलावत की देखरेख में दसूहा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पुलिस ने यह कह कर 3 दिन का और रिमांड मांगा था।
पुलिस अभी तक पैसे नहीं कर पाई है रिकवर
दरअसल अभी तक पुलिस आरोपी से 16 लाख रुपए और मोबाइल फोन बरामद नहीं कर पाई है। जिसके बाद कोर्ट में एक दिन के रिमांड पर नागरा को पुलिस को सौंप दिया है। जिसके बाद आज कोर्ट में पेशी से पहले पुलिस ने नागरा में स्थित पूर्व SHO के घर रेड की गई।