ख़बरिस्तान नेटवर्क : बिहार में रातों-रात एक युवक अरबपति बन गया। बैंक में 2 अरब 94 करोड़ 80 लाख रुपए की रकम देखकर उसकी आंखें खुली की खुली रह गई। उसे यकीन ही नहीं हो रहा था कि उसके बैंक अकाउंट में इतने रुपए कहां से गए। पहले तो उसे लगा कि यह कोई बैंकिंग सिस्टम का एरर है। पर जब उसने शाम को भी बैंक अकाउंट चैक किया तो उस समय भी उतनी ही रकम दिखाई दी।
5 साल पुराना है विकास का अकाउंट
जानकारी के मुताबिक यह मामला गया जिले के मस्तपुरा गांव का है। जहां प्लंबर का काम करने वाले विकास कुमार के बैंक अकाउंट में अचानक 2 अरब 94 करोड़ 80 लाख रुपए आ गए। विकास ने बताया- ‘मेरा जियो पेमेंट्स बैंक में पिछले 5 साल से खाता है।
दो दिन पहले मैंने एप के जरिए अपना बैंक बैलेंस चेक किया तो 2,94,80,00,000 रुपये दिखाई दे रहे थे। मुझे लगा कोई टेक्निकल एरर है, लेकिन गुरुवार शाम दोबारा बैलेंस चेक किया तो पहले जितने ही रुपये दिखाई दिए।
खाते से 6 से 7 लाख तक का ही हुआ लेन देन
विकास कुमार के मुताबिक, उसके खाते से ये रकम आने से पहले तक ज्यादा से ज्यादा 6 से 7 लाख रुपये तक का ही लेन-देन हुआ है। ऐसे में खाते में सैकड़ों करोड़ रुपये दिखने से वह खुद हैरान है। युवक ने बताया कि किसी संभावित बैंकिंग एरर या तकनीकी गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए उसने खाते से एक भी रुपये नहीं निकाला।