ख़बरिस्तान नेटवर्क : शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम मजीठिया को अमृतसर कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने मजीठिया को अंतरिम जमानत दे दी है। मजीठिया पर आरोप थे कि उन्होंने अपने समर्थकों के साथ मिलकर थान के अंदर डॉक्यूमेंट्स फाड़े और एक समर्थक को छुड़ाया था। जिसके बाद से पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार रेड कर रही थी।