ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान का एक मिलिट्री ट्रेनिंग प्लेन क्रैश हो गया। इस हादसे में 2 पायलटों की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान कैप्टन कासिम और कैप्टन तलहा के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक प्लेन नियमित ट्रेनिंग मिशन पर था, लेकिन अचानक उड़ान के दौरान ही क्रैश हो गया। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।