ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ऑफिस के 13 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इस ट्रांसफर के कारण ईडी ऑफिस के कामकाज पर असर पड़ेगा। क्योंकि ट्रांसफर होने के कारण ऑफिस में अस्थाई कमी हो गई है।
इस बारे में ईडी अधिकारी ने बताया कि आमतौर पर सलाना ट्रांसफर में हर स्टेशन पर करीब 2-3 अधिकारियों का ही ट्रांसफर होता है। पर इस बार अलग-अलग रैंक के 13 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है। इनमें से कुछ अधिकारियों ने सिर्फ एक साल तक ही अपनी सेवाएं निभाईं थीं।