ख़बरिस्तान नेटवर्क : हाल ही में एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पश्चिम बंगाल समेत 5 राज्यों में चुनाव के बाद पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ेंगे। रिपोर्ट में कहा गया कि तेल कंपनियां 28 रुपए तक बढ़ा सकती हैं दाम। पर सोशल मीडिया पर चल रही इन खबरों का केंद्र सरकार ने खंडन किया है। सरकार ने कहा कि अभी कीमतें बढ़ाने का कोई भी प्रस्ताव सरकार के पास नहीं है।
ऐसी खबरें भ्रामक और शरारतपूर्ण
पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की खबरें भ्रामक और शरारतपूर्ण हैं, जिनका उद्देश्य लोगों के बीच डर और घबराहट फैलाना है।

पिछले 4 सालों में भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं की गई है। साथ ही, सरकार और तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का बोझ आम जनता पर न पड़े, इसके लिए लगातार कदम उठाए है