ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के शाहपुर में शूटर एनकाउंटर के मामले में अब पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी ने 2-3 महीने पहले वरदान अस्पताल पर फायरिंग की थी। जब इसे नाकाबंदी कर पकड़ने की कोशिश की गई तो इसने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपी योद्धा उर्फ लब्बू घायल हो गया और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
लक्की पटियाल के कहने पर चलाई थी गोलियां
सीपी ने आगे बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी ने लक्की पटियाल के कहने पर अस्पताल के बाहर फायरिंग की थी। जांच के दौरान आरोपी के अन्य साथियों के बारे में पता चला है। आरोपी योद्धा मोगा सहित कई जगहों पर वारदात को अंजाम दे चुका है। मोगा, मोहाली सहित अन्य पुलिस में योद्धा वाटेंड चल रहा था।
कनाडा में बैठे व्यक्ति के कहने पर की थी फायरिंंग
वहीं पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वरदान अस्पताल पर फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी कनाडा का रहने वाला है और उसका अस्पताल के साथ कोई विवाद चल रहा था। ऐसे में उक्त व्यक्ति ने पैसे देकर अस्पताल पर फायरिंग करवाई थी। ऐसे में उक्त व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आरोपी पीओ करार है और जांच में सामने आया है कि लाखों की फिरौती की मांग की गई थी। ऐसे में अब आरोपी से पूछताछ में पता चलेंगा कि उसे कितने पैसे काम के बदले में मिले थे।