ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर में व्यक्ति की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान 33 साल के मनजीत सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक यह हत्या पुरानी रंजिश के तहत की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
चिकन शॉप के बाहर मारी गोलियां
मृतक के भाई मलकीत ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे भुल्लर गांव में मनजीत सिंह चिकन शॉप के बाहर गाड़ी में बैठा हुआ था। इस दौरान 3 बाइक पर 8 हमलावर आए और उन्होंने करीब मनजीत पर 4 से 5 राउंड गोलियां चलाई। जिनमें 3 गोलियां मनजीत को लगी और वह बुरी तरह से घायल हो गया।
4 बच्चों को पिता था मृतक
उन्होंने आगे बताया कि घायल अवस्था में उसे अस्पताल लेकर पहुंचे पर, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इस दौरान गुरसाहिब, हरपाल, रणधीर और जगबीर के साथ 3-4 और लोग आए थे। वह खुद भी पास में खड़ा था। पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी। मनजीत सिंह के 4 छोटे बच्चे हैं।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।