ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाबी सिंगर जी खान लाइव शो के दौरान अपने फैंस पर भड़क उठे। उन्होंने बीच में ही अपनी परफॉर्मेंस को रोकते हुए कहा कि मैं नहीं गाता यार… मैं नहीं गाता। मैं नहीं गाऊंगा… अगर पीछे खड़े होकर सुनना है तो सुनो, नहीं तो रहने दो। इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है।
अलग-अलग गानों की कर रहे थे फरमाइश
दरअसल रोपड़ में मोरिंडा के गांव बामंडा में जी खान एक दरबार के मेले में शो करने पहुंचे थे। इस दौरान वहां पर मौजूद फैंस लगातारा शोर मचा रहे थे और अलग-अलग गानों की डिमांड कर रहे थे। फैंस की तरफ से लगातार आ रही डिमांड और शोर को देखते वे काफी झल्ला गए और परफॉर्मेंस रोकते ही फैंस को बोलना शुरू कर दिया।
शराब पीकर आए प्रशंसक को लगाई फटकार
जी खान जब स्टेज पर गा रहे थे तो एक फैन नशे में था और अजीबो गरीब हरकत कर रहा था। जी खान ने गाना रोका और कहा खड़े होकर सुन ले अगर सुनना है मेरे भाई, तेरा पेग (शराब) लगा हुआ है। सबसे पहले तो तेरा यहां आना ही नहीं बनता था।
पहले मेरी बात सुन लो कोई ‘डॉलर’ (गाने का नाम) कह रहा है कोई सांसो की माला का कह रहा है, कोई कुछ और कह रहा है। ये सब एक ही राग में नहीं होते।
इसके बाद जी खान ने फैंस से कहा कि या तो तुम लोग खुद आ जाओ और यहां गा कर देख लो भाई। यार ये कोई मोबाइल फोन थोड़ी है कि बटन दबाया और गाना बदल गया, जोर लगता है यार, कई बार बंदे (सिंगर) का एक माहौल बना होता है।