View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे कर्मचारी नेताओं पर दिल्ली पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद पंजाब के मुलाजिमों में भारी रोष है। इस कार्रवाई को आवाज दबाने की कोशिश बताते हुए, पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन (PSMSU) और अन्य कर्मचारी संगठनों ने तीखा विरोध जताने का ऐलान किया है। जालंधर में 2 दिसंबर डीसी दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन किया जाएगा।

दिल्ली रैली के दौरान नेताओं पर दर्ज हुई FIR
PSMSU जालंधर इकाई के प्रधान तेजिंदर सिंह नंगल ने जानकारी देते हुए बताया कि नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (NMOPS) द्वारा दिल्ली में आयोजित रैली के दौरान पुलिस ने कर्मचारी नेताओं के खिलाफ सख्त रवैया अपनाया। सीपीएफ कर्मचारी यूनियन पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष और NMOPS भारत के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सरदार सुखजीत सिंह और अन्य नेताओं पर दिल्ली पुलिस ने झूठे पर्चे दर्ज किए हैं।

DC दफ्तर के बाहर फूंकी जाएंगी FIR की कॉपियां
तेजिंदर सिंह नंगल ने कहा कि सरकार और पुलिस प्रशासन का यह रवैया तानाशाही और धक्केशाही वाला है। मुलाजिमों की आवाज को दबाने के लिए यह कार्रवाई की गई है। इसके विरोध में 2 दिसंबर 2025 को सुबह 11:00 बजे जालंधर डीसी दफ्तर के बाहर विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कर्मचारी नेताओं पर दर्ज की गई FIR की कॉपियां फूंक कर रोष जाहिर किया जाएगा।

पुरानी पेंशन बहाली तक जारी रहेगा संघर्ष
कर्मचारी नेताओं का कहना है कि वे अपने हक के लिए लड़ रहे हैं और पुरानी पेंशन बहाल करवाना उनका अधिकार है। नेताओं पर पर्चे दर्ज करके आंदोलन को कमजोर नहीं किया जा सकता। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने अपना अड़ियल रवैया नहीं छोड़ा और दर्ज मामले रद्द नहीं किए, तो संघर्ष को और तेज किया जाएगा।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में पहली

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा पर जा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : एक बल्ब के भीतर तंतु (फ़िलामेंट) पहले

|

|

|

CJP प्रदर्शन के बीच सरकार अलर्टदिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले से एक बड़ी

|

|

|

जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क