ख़बरिस्तान नेटवर्क : रितु मीर नूरां एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गई हैं। जालंधर की नूरां सिस्टर्स से जुड़ी रितु मीर नूरां हाल ही में पारिवारिक विवादों को लेकर सुर्खियों में थीं, वहीं अब उनका एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में वह हाथ में गन पकड़े दिखाई दे रही हैं।
बिस्तर पर बैठी नजर आईं रितु
वायरल वीडियो में रितु मीर नूरां बिस्तर पर बैठी नजर आ रही हैं और उनके हाथ में एक हथियार दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि वीडियो में दिखाई गई गन असली है या नकली।
हथियार के लाइसेंस को लेकर उठे सवाल
सूत्रों के मुताबिक रितु मीर नूरां के पास किसी भी तरह के हथियार का लाइसेंस नहीं है। ऐसे में वीडियो वायरल होने के बाद यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या पुलिस इस मामले में कोई कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा वीडियो
वीडियो वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे केवल मनोरंजन का हिस्सा बता रहे हैं, जबकि कई यूजर्स ने हथियारों के प्रदर्शन को लेकर चिंता भी जताई है।