View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में तारामाउंट होटल के पास देर रात एक भीषण सड़क हादसा पेश आया, जहां शराब के नशे में धुत युवकों ने अपनी तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे खड़े एक ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि ई-रिक्शा पास ही कुर्सी पर बैठे बुजुर्ग मालिक पर पलट गया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद घायलों को लोगों ने अस्पताल में भर्ती करवाया। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।

नशे में धुत थे कार सवार 4-5 युवक
लोगों ने बताया कि कार के अंदर करीब 4 से 5 युवक सवार थे, जो अत्यधिक नशे की हालत में थे। टक्कर मारने के बाद जब युवक कार से बाहर निकले, तो वे शराब के नशे में इस कदर चूर थे कि उनसे ठीक से खड़ा भी नहीं हुआ जा रहा था। गनीमत यह रही कि टक्कर के तुरंत बाद कार के एयरबैग्स खुल गए, जिससे कार सवार युवकों की जान बच गई।

टक्कर मारने के बाद खंभे से टकराई कार
सफेद स्विफ्ट कार की गति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि ई-रिक्शा को चपेट में लेने के बाद भी वह नहीं रुकी और सीधे बिजली के खंभे में जा घुसी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बुजुर्ग अपने ई-रिक्शा को चार्जिंग पर लगाकर पास ही बैठे थे, तभी कार ने सब कुछ तहस-नहस कर दिया।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
हादसे की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस और पीसीआर की टीमें मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। इलाके के लोगों ने नशेड़ी युवकों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

अमृतसर में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शनअमृतसर के गोल्डन गेट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : चंडीगढ़ में शनिवार PGI अस्पताल के पास

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : केंद्र सरकार ने लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : असम के जोहराट में रौरिया इंडियन एयरबेस

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हिमाचल के कुल्लू में जालंधर के टूरिस्टों

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क