ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाबी महिला सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर हत्याकांड मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को 2 दिन की रिमांड पर ले लिया है। हालांकि इस हत्या का मास्टरमाइंड और मुख्य आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा अभी फरार है।
शादी न करने पर किया कत्ल
पुलिस ने बताया कि आरोपी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा इंदर कौर से शादी करना चाहता था। सुखविंदर का पिता प्रीतम सिंह भी इस बात के लिए राजा था। लेकिन इंदर उसके साथ शादी नहीं करना चाहती थी। इंदर को पता चल चुका था कि सुखविंदर पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। इसलिए उसने शादी करने से साफ मना कर दिया था।
नेपाल के रास्ते भारत आया था सुक्खा
इसी बात की रंजिश में सुखविंदर 8 मई को कनाडा से नेपाल के रास्ते भारत आया। इसके बाद इंदर की गोली मारकर हत्या कर दी और लाश को नहर में फेंक दिया। सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा और उसके पिता प्रीतम और 2 दोस्तों करमजीत सिंह और रविंदर सिंह उर्फ रवि को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सुक्खा की गिरफ्तारी अभी बाकी है।